प्रतिनिधि, मेदिनीनगर नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में नौ अंगीभूत कॉलेज व एनपीयू से संबद्ध महाविद्यालय में 16 जून से छात्रों का रजिस्ट्रेशन व नामांकन शुरू हो जायेगा. वीसी डॉ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि यूजी के लिए चांसलर पोर्टल 16 जून से लेकर 16 जुलाई तक खुला रहेगा. जिसमें छात्र रजिस्ट्रेशन व एडमिशन ले सकेंगे. बताया कि सत्र 2026-30 के लिए एडमिशन लिया जायेगा. कहा की सभी सत्र को नियमित किया जा रहा है. इसके लिए समय पर सभी परीक्षाएं भी ली जा रही हैं. बताया कि नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के अंतर्गत वर्तमान में नौ अंगीभूत कॉलेज कार्यरत है. जिसमें एचआरडी ने सभी अंगीभूत महाविद्यालय के लिए छात्रों के नामांकन की संख्या का निर्धारण कर दिया है. एचआरडी द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में नौ अंगीभूत महाविद्यालय में करीब 12630 विद्यार्थियों का नामांकन लिया जायेगा. कहा कि जल्द ही चैनपुर के कुर्का व भवनाथपुर में बने कॉलेज को भी चालू किया जायेगा. इसमें विद्यार्थी अपना नामांकन करा सकेंगे. कॉलेज सीटों की संख्या गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय : 2540 एसएसजेएसएन महाविद्यालय गढ़वा : 2400 महिला महाविद्यालय : 1790 जनता शिवरात्रि महाविद्यालय : 1580 मॉडल कॉलेज गढ़वा में : 720 डिग्री कॉलेज मनिका में : 900 डिग्री कॉलेज हुसैनाबाद : 900 डिग्री कॉलेज छतरपुर : 900 महिला महाविद्यालय लातेहार : 900
आज से खुलेगा चांसलर पोर्टल, 16 जुलाई तक होगा रजिस्ट्रेशन व नामांकन
आज से खुलेगा चांसलर पोर्टल, 16 जुलाई तक होगा रजिस्ट्रेशन व नामांकन
