लोक अदालत में 15 लाख 72 हजार का मामला सेटल

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया.

मेदिनीनगर. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. इसमें सुलह समझौते के आधार पर 25 मामले का निस्तारण किया गया. 15 लाख 57 हजार 500 रुपये का मामला सेटल हुआ. इसे लेकर 11 पीठों का गठन किया गया था. लोक अदालत में विद्युत विभाग के 15 मामला का निष्पादन हुआ. एक लाख 34 हजार राजस्व की प्राप्ति हुई. एमएसीटी के एक मामले में नौ लाख का मामला सेटल हुआ. उत्पाद विभाग के आठ मामले में विभाग को 38 हजार 500 का राजस्व प्राप्त हुआ. एनआइ एक्ट के एक मामले में पांच लाख का मामला सेटल हुआ. जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अर्पित श्रीवास्तव ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATYAPRAKASH PATHAK

SATYAPRAKASH PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >