लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर फंसी कार को मालगाड़ी ने मारी टक्कर, ट्रेनों का परिचालन 4 घंटे बंद

डंडा से तिलक चढ़ाकर बारात लालगढ़ आ रही थी. रेलवे क्रॉसिंग पार करने के क्रम में बोलेरो रेल ट्रैक में फंस गई. काफी जद्दोजहद के बाद भी कार नहीं निकल पाई. इसी बीच, डाल्टेनगंज की ओर से एक मालगाड़ी उसी ट्रैक पर आ गई.

पलामू जिले में सीआईसी सेक्शन अंतर्गत लालगढ़ रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार को रेलवे ट्रैक पर फंसी एक बेलोरो कार को मालगाड़ी ने टक्कर मार दी. इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना की वजह से करीब चार घंटे तक मेन लाइन पर ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह से बाधित रहा. भारी मशक्कत के बाद ट्रैक से मालवे को हटाया गया. तब जाकर आवागमन सामान्य हुआ.

डंडा से लालगढ़ लौट रही थी बारात

जानकारी के अनुसार, डंडा से तिलक चढ़ाकर बारात लालगढ़ वापस आ रही थी. रेलवे क्रॉसिंग पार करने के क्रम में बोलेरो कार रेलवे ट्रैक में फंस गई. काफी जद्दोजहद के बाद भी कार नहीं निकल पाई. इसी बीच, पलामू के डाल्टेनगंज की ओर से एक मालगाड़ी उसी ट्रैक पर आ गई. मालगाड़ी को देख चालक सहित सभी लोग भाग खड़े हुए.

Also Read: पलामू में ट्रेन से कटकर युवा और महिलाओं की सर्वाधिक मौत, साढ़े चार साल में 146 मामले दर्ज

ईमरजेंसी ब्रेक लगाने के बावजूद हुई दुर्घटना

मालगाड़ी के चालक ने रेलवे ट्रैक पर फंसी कार को देखते हुए ईमरजेंसी ब्रेक लगाई, लेकिन मालगाड़ी रुकते-रुकते भी कार से टकरा गई. कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. क्षतिग्रस्त कार गढ़वा जिले के अनिल गुप्ता की बताई जा रही है. ग्रामीणों के अनुसार, कार का चालक नशे में था. इसीलिए कार रेल ट्रैक में फंस गई.

मनाही के बावजूद हर दिन गुजरतीं हैं कई गाड़ियां

ग्रामीणों ने बताया कि वहां से होकर कई गाड़ियां हर दिन गुजरतीं हैं. हालांकि, वहां पर स्वीकृत क्रॉसिंग नहीं है. मनाही के बाद भी गाड़ियां वहां से रेल लाइन पार करतीं हैं. वर्ष 2008 में भी वहां एक ट्रैक्टर रेल लाइन पार करने के दौरान पलामू एक्सप्रेस से टकरा गया था. तब भी बड़ा हादसा होते-होते बचा था.

Also Read: IRCTC/Indian Railway : पलामू में छह हिरणों की ट्रेन से कटकर मौत मामले में हुई कार्रवाई, रेलवे स्टेशन मास्टर समेत पांच के खिलाफ एफआईआर

सुबह-सुबह हुआ हादसा

आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया कि घटना बुधवार सुबह 3:45 बजे की है. 7:45 बजे लाइन क्लियर हो गया था. गाड़ी इतनी बुरी तरह मेन ट्रैक में फंस गई थी कि लाइन क्लियर कराने के लिए अप लाइन को 6:20 बजे से 6:50 बजे तक और डाउन लाइन को सात बजे से 7:25 तक ब्लॉक लेना पड़ा था. तब जाकर आवागमन तीनों लाइन से शुरू हुई. उन्होंने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: Jharkhand Breaking News LIVE: पलामू में तीन बच्चों के साथ ट्रेन से कटी मां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >