दुर्घटना में मृत दोनों युवक टेमराई के

बुधवार को बस की चपेट में आने से हो गयी थी मौत

सतबरवा. थाना क्षेत्र के पोंची बाबा चौक के समीप रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर बुधवार को सड़क दुर्घटना में मृत युवकों की पहचान कर ली गयी है. शव व वाहन की पहचान परिजनों द्वारा किये जाने के बाद थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि दोनों युवक चैनपुर थाना क्षेत्र के टेमराई गांव के रहने वाले थे. उनकी पहचान बेने समद (22 वर्ष) तथा महेश टोपनो (25 वर्ष) के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार बेने समद अपने दोस्त महेश टोपनो के साथ मोपेड (जेएच03एए-4163) से अपने ससुराल लोहरदगा जा रहा था. जैसे ही दोनों सतबरवा के पोंची बाबा चौक के समीप पहुंचे. रांची की ओर से आ रही यात्री बस अर्श ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना पर सतबरवा थाना के एएसआइ राजीव रंजन वन तथा पुलिस जवानों ने शव को सड़क से हटाकर गाड़ी में रख कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >