डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर अलाव की व्यवस्था

डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर अलाव की व्यवस्था

मेदिनीनगर. ठंड को देखते हुए डालटनगंज ऑल इंडिया टिकट चेकिंग स्टॉफ ऑर्गनाइजेशन ने स्टेशन परिसर में बुधवार की देर शाम अलाव की व्यवस्था की. शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ज्योतिलाल रजवार ने धनबाद डिवीजन के इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ आर्गेनाईजेशन के उपाध्यक्ष सह इस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस के केन्द्रीय संयुक्त महासचिव बीएम पांडेय के साथ ऑर्गनाइजेशन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में अलाव जलाकर शुरुआत की. शहर थाना प्रभारी श्री रजवार ने कहा कि अचानक ठंड बढ़ गयी है. ऐसी स्थिति में अलाव की व्यवस्था करना पुण्य का काम है. स्टेशन परिसर में गरीब तबके के सैकड़ों लोग शहर के कई हिस्सों से आकर रात्रि विश्राम भी करते हैं. वहीं ट्रेन की प्रतीक्षा में भी स्टेशन परिसर में रात भर यात्रियों की भीड़ जमी रहती है. ऐसे में स्टेशन परिसर में अलाव की व्यवस्था करना सेवा है. टीटीआइ इंस्पेक्टर बीएम पांडेय ने कहा कि सेवा करने से न सिर्फ आत्मसंतुष्टि मिलती है, बल्कि सामाजिक दायित्वों का निर्वहन होता है. मौके पर पर इस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस डालटनगंज के शाखा सचिव संजय पासवान, टीटीआई रविन्द्र कुमार दुबे, लक्षमण दुबे, संजीव सिन्हा, सत्येन्द्र मिश्रा, आशीष तिवारी, श्रेयांस दुबे आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >