भाजपा ने किसानों की समस्या, राज्य सरकार की वादा खिलाफी व भ्रष्टाचार के मामले को लेकर धरना प्रदर्शन किया. प्रखंड कार्यालय के समक्ष रोषपूर्ण प्रदर्शन करते हुए भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जन समस्याओं का समाधान करने की मांग की. वक्ताओं ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन किसानों को धोखा दे रहे है. राज्य सरकार की किसान विरोधी नीति के कारण किसान परेशान है. राज्य के किसान सभी मोरचे पर जूझ रहे हैं. प्राकृतिक आपदा से किसानों की फसल नष्ट हो गयी, लेकिन सरकार ने किसानों को मुआवजा नहीं दिया. मंडल अध्यक्ष महादेव प्रसाद यादव ने कहा कि राज्य की गठबंधन सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले किसानों की दशा सुधारने का वादा किया था. लेकिन इन मामले में राज्य सरकार विफल साबित हुई है. झामुमो व कांग्रेस अलग-अलग घोषणा पत्र जारी कर किसानों को धान का समर्थन मूल्य देने का वादा किया था. यह वादा चुनाव तक ही सीमित रहा. मौके पर पूर्व सांसद प्रतिनिधि पंकज तिवारी, पूर्व प्रमुख रविंद्र पासवान, पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक गुप्ता, पूर्व विधायक प्रतिनिधि रामरेखा राम, सुमंत मेहता, परशुराम मेहता, जगदीश सिंह, दिलीप पासवान, अरुण शाह, प्रखंड संयोजक अखिलेश यादव, मीडिया प्रभारी विक्की बादल सहित कई लोग मौजूद थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.