मेदिनीनगर: छात्रों की पिटाई के विरोध में भाजपा ने मंगलवार को झारखंड बंद का आह्वान किया था. इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पलामू में भी घूम-घूम कर जगह-जगह बंद कराया. मालूम हो की सोमवार को छात्रों के द्वारा विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस के द्वारा लाठी चार्ज की गई थी. जिसमें कई छात्र घायल हो गए थे. जिसके बाद भाजपा ने मंगलवार सुबह आठ बजे से लेकर रात आठ बजे तक झारखंड बंद करने का आवाहन किया है.
सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता बंद कराते नजर आये
इसे लेकर सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता बंद कराते नजर आये. छहमुहान पर सुबह आठ बजे से ही पूरी तरह आवागमन बंद था. भाजपा कार्यकर्ता झामुमो सरकार व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विरोध में नारे लगाते नजर आए. भाजपा कार्यकर्ताओं ने नौकरी बेचना बंद करो जैसे नारे लगा रहे थे. सुबह से ही झंडा और बैनर लेकर जगह-जगह बंद करा रहे थे.
लंबी दूरी तक चलने वाली गाड़ियां बंद
छहमुहान चौक बंद कराने के बाद वे लोग रेड़मा चौक के पास गये. वहां भी बंद कराया. लंबी दूरी तक चलने वाली गाड़ियां बंद रही. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, विजय ओझा, अविनाश वर्मा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता बंद कराने में शामिल थे. बंद कराने में महिला कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
ये भी पढ़ें: छात्रों पर पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में लातेहार में सड़क जाम, CI से तीखी नोकझोंक
