हरिहरगंज. क्षेत्र की 11 सूत्री मांगों को लेकर पिछले तीन दिनों से चल रहा भाजपा नेता का अनशन बुधवार को समाप्त हो गया. प्रखंड कार्यालय परिसर में भाजपा नेता अनशन पर बैठे थे. बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी, सीओ मनीष कुमार सिन्हा, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी फैजुर रहमान अंसारी व थाना प्रभारी चंदन कुमार अनशन स्थल पर पहुंचे. पदाधिकारियों ने अनशन पर बैठे भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन व जेपी गुप्ता से वार्ता की. पदाधिकारियाें ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए कार्रवाई की जायेगी. इसके बाद नारियल जूस पिला कर अनशन तुड़वाया. पदाधिकारियों ने नगर पंचायत, प्रखंड व अंचल कार्यालय को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने, पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार मामले की जांच कमेटी बना कर कराने, शहरी क्षेत्र में सफाई कर्मियों की समस्या का निदान कराने, पीएम आवास टू योजना का आवेदन आवश्यक कार्रवाई हेतु विभाग को भेजने, वैज्ञानिक तरीके से प्रखंड परिसर स्थित डंप कचरे का निष्पादन एक माह के अंदर कराने, नपं में 147 योजनाओं की स्वीकृति के लिए उपायुक्त से स्वीकृति दिलाने, 50 योजनाओं का काम शीघ्र शुरू करने आदि का आश्वासन दिया. साथ ही कहा की पुरानी सीएचसी में शहरी स्वास्थ्य केंद्र चालू कराने के लिए सरकार द्वारा राशि उपलब्ध हो गयी है, जल्द ही चालू हो जायेगी. नगर पंचायत के सीएलटीसी संजय राणा को एक सप्ताह में पद से हटाने का आश्वासन भी दिया. साथ ही सब-स्टेशन में 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाने व सड़क के किनारे बिजली खम्भे को हटाकर जाम मुक्त कराने का आश्वासन दिया. विदित हो कि अनशन पर बैठे लोगों के समर्थन में व्यवसायियों ने हरिहरगंज बाजार, दुकान व प्रतिष्ठा बुधवार को बंद रखा. इस मौके पर सिटी मैनेजर नजीबुल्लाह अंसारी, सत्येंद्र मेहता, अखिलेश मेहता, शंभू यादव, संजय जायसवाल, पूर्व मुखिया अवधेश मेहता, सुरेश चौधरी, मृत्युंजय सिंह, अजय सिंह, जानू चौधरी, विश्वदीप कुमार, विजय शौडिक, रामवृक्ष मस्ताना, मदन सिंह, योगेंद्र सिंह, बलराम सिंह, उपेंद्र साव सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
