बच्चे को बचाने में बाइक सवार घायल

बच्चे को बचाने में बाइक सवार घायल

हरिहरगंज. थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के समीप एनएच-139 पर सोमवार की शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, युवक सड़क पार कर रहे बच्चे को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा, जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गया. घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हरिहरगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. घायल की पहचान नावा बाजार थाना क्षेत्र के तेलियाडीह गांव निवासी 27 वर्षीय दिलीप साव (पिता- बलराम साव) के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि वह औरंगाबाद की ओर से अपने घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ. इस संबंध में एएसआइ विनोद कुमार राय ने मौके से बाइक को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >