बीडीओ ने गरीब असहायों के बीच किया कंबल वितरण

बीडीओ ने गरीब असहायों के बीच किया कंबल वितरण

पाटन. प्रखंड के अति सुदूरवर्ती आदिम जनजाति बाहुल गांव में बीडीओ ने गरीब असहायों के बीच कंबल वितरण किया.बीडीओ डॉ अमित कुमार झा ने कहा कि ठंड से बचाव के लिए सरकार के द्वारा कंबल उपलब्ध कराया गया है. प्रशासन का यह प्रयास है कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाये. इसी उदेश्य को लेकर गांव में गरीब असहाय लोगों को कंबल दिया जा रहा है. बीडीओ ने आदिम जनजाति बहुल्य गांव होमिया, करमाही, चुरादोहर सहित अन्य गांवों में कंबल वितरण किया गया. बीडीओ ने बताया कि मुखिया व पंचायत सचिव के माध्यम से भी कंबल वितरण किया जा रहा है. आवंटन के अनुसार प्रत्येक पंचायत में 80 कंबल उपलब्ध कराया गया. मौके पर जगदीश पांडेय, नंदकुमार यादव, बबन प्रसाद, पूर्व मुखिया सुरेंद्र मांझी समेत अन्य कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >