मेदिनीनगर में बैंक से चेकबुक चोरी, खाताधारक के खाते से उड़ाये 3.50 लाख रुपये

मेदिनीनगर के बैंक ऑफ इंडिया में एक खाताधारक के खाते से चेक के जरिए 3.5 लाख रुपये की अवैध निकासी हुई. पीड़ित ने बैंक कर्मियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया है.

पलामू से शिवेंदु कुमार की रिपोर्ट मेदिनीनगर स्थित स्थानीय महिंद्रा आर्केड स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया के खाता से सोमवार को विनय कुमार महतो के खाते से साढ़े 3 लाख रुपए निकाल लिया. साढ़े तीन लाख रुपए उड़ा लिए जाने की जानकारी खाताधारी को तब मिली जब उनके मोबाइल फोन पर चेक के माध्यम से साढे तीन लाख रुपए निकाल लिए जाने का मैसेज आया. बिनय कुमार महतो दौड़े- दौड़े बैंक में पहुंचे और बैंककर्मियों से पूछताछ करने लगे.

बैंक कर्मियों ने कहा कि हां अभी- अभी तो 3.50 लाख रुपए चेक के माध्यम से सेल्फ भुगतान हुआ है. बैंक अधिकारी ने कहा कि कुछ देर पहले तो आप ही ने चेक के माध्यम से राशि निकाली है. इस पर बिनय कुमार महतो बैंक पदाधिकारी और कर्मचारी पर भड़क गये. कहा कि उसे चेकबुक मिला ही नहीं तो आखिर कैसे उसने राशि निकाल ली. इसके बाद बैंक पदाधिकारी ने संबंधित राशि भुगतान किए गए चेक को निकाला तो देखा कि खाताधारी का चेक पर अंग्रेजी में हस्ताक्षर किया हुआ है.

सीसीटीवी फुटेज देखा तो हक्के-बक्के रह गए

खाताधारी विनय मेहता ने कहा कि यह उसका हस्ताक्षर नहीं है. यह चेक यहां कैसे आया. किसने भुगतान लिया. बैंक द्वारा उसे चेक बुक रिसीव भी नहीं कराया गया है. बैंक पदाधिकारी ने सीसीटीवी फुटेज देखा तो हक्के-बक्के रह गए. देखा कि एक व्यक्ति जो चश्मा लगाए हुए है, उसने पोस्ट ऑफिस से बैंक कर्मी के पास आए चेक बुक व अन्य कागजात को रजिस्टर पर सूचीबद्ध करने के लिए टेबल पर रखा था. उन कागजातों के बीच से बिनय कुमार मेहता का चेकबुक ले लिया.

चेक बुक उस समय लिया गया जब सूचीबद्ध करने वाला बैंक कर्मी थोड़ी देर के लिए वहां से हट गया था. उचक्के ने अंग्रेजी में विनय कुमार मेहता चेक पर सेल्फ भुगतान के लिए लिखकर 3.50 लाख रुपए निकाल लिया. जानकारी के अनुसार बैंक अधिकारी का कहना है कि चेक पर बिनय कुमार महतो का हस्ताक्षर अंग्रेजी में लगभग मिल रहा है. चेक पर सेल्फ लिखा होने के कारण भुगतान कर दिया गया.

राशि की अवैध तरीके से निकासी किए जाने की लिखित शिकायत

विनय कुमार महतो ने उनके खाते से चेक के माध्यम से राशि की अवैध तरीके से निकासी किए जाने की लिखित शिकायत शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार से की है. बिनय कुमार महतो ने कहा कि वह प्रकाश चंद जैन सेवा सदन में कार्य करते हैं. बताया कि बैंक कर्मियों की मिलीभगत से उनके खाते से 3.50 लाख रुपए निकाल लिए गए. बताया कि 13 अगस्त को उन्होंने बैंक आकर चेक बुक शीघ्र उसे हस्तगत हो जाए, इसके लिए बैंक के पते पर ही चेक बुक मंगाने संबंधित आवेदन बैंक में दिया था.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >