आज शहर में मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक

प्रत्याशियों के नामांकन में भीड़ के मद्देनजर सदर एसडीपीअो ने जारी किया आदेश

मेदिनीनगर.

लोकसभा चुनाव को लेकर पलामू संसदीय क्षेत्र से नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. 24 अप्रैल को विभिन्न दलों के द्वारा नामांकन रैली निकाली जायेगी. रैली में भीड़ की संभावना को देखते हुए सदर एसडीपीओ मणिभूषण प्रसाद ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आदेश निर्गत किया है. एसडीपीओ के आदेश के मुताबिक 24 अप्रैल को दिन के 11 बजे से शाम चार बजे तक मालवाहक वाहनों के शहर में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गयी है. एसडीपीओ का कहना है कि समाहरणालय भवन में नामांकन होना है. भाजपा, इंडिया गठबंधन सहित अन्य दलों के प्रत्याशी 24 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे. इसमें संबंधित दलों के नेता, कार्यकर्ता व समर्थकों के काफी संख्या में भाग लेने की संभावना है. एसडीपीओ ने शाहपुर-गढ़वा मार्ग पर मंगरदाहा घाटी, बीसफुटा पुल चौक चियांकी चेकनाका एवं पोखराहा स्थित मेडिकल कॉलेज के पास मालवाहक गाड़ी को खड़ा रखने का निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >