सड़क दुर्घटना में आंगनबाड़ी सेविका की मौत

झरना खुर्द के उमेश रजक की 40 वर्षीय पत्नी ललिता देवी की मौत साेमवार की सुबह सड़क दुर्घटना में हो गयी.

पांडू. झरना खुर्द के उमेश रजक की 40 वर्षीय पत्नी ललिता देवी की मौत साेमवार की सुबह सड़क दुर्घटना में हो गयी. मृतका ललिता देवी आंगनबाड़ी सेविका थी. जानकारी के अनुसार ललिता देवी अपनी बेटी व भतीजा कन्हाई के साथ बाइक से मायके भवनाथपुर जा रही थी. इसी बीच विशुनपुरा के मधुरी गांव में ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया. जिससे अनियंत्रित होकर बाइक सवार सभी लोग गिर गये. जिसमें ललिता देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी, उसकी बेटी व बाइक सवार कन्हाई गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने गढ़वा सदर अस्पताल भेजवाया, जांच के बाद चिकित्सकों ने ललिता देवी को मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. आसपास के लोग व रिश्तेदार की भीड़ लग गयी. घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, दाह संस्कार खुझा नदी के तट पर किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyaprakash pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >