एफजेसीसीआइ के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बने अमित कुमार जायसवाल

फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में अमित जायसवाल ने शानदार जीत दर्ज की। पलामू के व्यापारियों की समस्याओं को राज्य स्तर पर मजबूती से उठाएंगे।

मेदिनीनगर: पलामू जिले के छतरपुर पूर्वी जिला परिषद सदस्य अमित कुमार जायसवाल फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं. रविवार को रांची के हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में सत्र 2026-27 के लिए चुनाव हुआ. अमित कुमार जायसवाल को 59 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी उदय शंकर दुबे को 30 मत प्राप्त हुए. अमित ने 29 मतों के अंतर से जीत दर्ज की. अमित पर्यावरणविद् डॉ कौशल जायसवाल के पुत्र हैं.

जीत की खबर मिलते ही छतरपुर समेत पलामू के व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्र में खुशी का माहौल है. समर्थकों, व्यापारियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी. अमित ने कहा कि पलामू प्रमंडल के व्यापारियों की समस्याओं को सरकार और संबंधित विभागों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी. साथ ही व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और कारोबारियों के हित में सक्रियता से काम करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्रशेखर सिंह

चंद्रशेखर सिंह प्रभात खबर से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार हैं और पिछले करीब 30 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने लंबे समय से पत्रकारिता करियर में क्राइम, सामाजिक मुद्दों और राजनीति से जुड़े विषयों पर व्यापक रूप से काम किया है. मेदिनीनगर (पलामू) में जमीनी स्तर की पत्रकारिता में इनकी खास पकड़ रही है. समाज से जुड़े महत्वपूर्ण और अनदेखे मुद्दों को सामने लाने, आम लोगों की समस्याओं को आवाज देने और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाने के लिए वह जाने जाते हैं. अपराध और राजनीति से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ उन्होंने सामाजिक बदलाव और जनहित के मुद्दों पर भी लगातार काम किया है. क्राइम रिपोर्टिंग, सामाजिक सरोकार और राजनीतिक पत्रकारिता उनके प्रमुख कार्यक्षेत्र रहे हैं. तीन दशकों के अनुभव के दौरान उन्होंने बदलते मीडिया परिदृश्य और पत्रकारिता के तौर-तरीकों को करीब से देखा और समझा है. उनकी पत्रकारिता में जमीनी अनुभव, सामाजिक मुद्दों की समझ और तथ्यपरक रिपोर्टिंग को विशेष महत्व मिलता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >