सभी चौकीदार अपने-अपने क्षेत्र में रहें सक्रिय

सभी चौकीदार अपने-अपने क्षेत्र में रहें सक्रिय

पाटन. पाटन पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार मंडल ने चौकीदारी परेड लिया. पुनि श्री मंडल ने इस दौरान टीम लीडर बनाया. टीम लीडर को कार्य की जवाबदेही (टास्क) दिया. थाना परिसर की साफ सफाई की जिम्मेदारी दी गयी. उन्होंने कहा कि ड्यूटी के साथ लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने सभी चौकीदारों को क्षेत्र में सक्रिय रहने का निर्देश दिया. कहा कि क्षेत्र की गतिविधि की सूचना पुलिस को अविलंब दें. ताकि उस दिशा में त्वरित कार्रवाई की जा सके. मौके पर शुभम तिवारी, पुष्पा कुमारी, रंजन सिंह, रेशमा, मंटू पासवान, राहुल पांडेय, अनुज तिर्की, अनिल सिंह सहित कई चौकीदार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >