अफरोज आलम बने सदर , सचिव शेख इरफान

अफरोज आलम बने सदर , सचिव शेख इरफान

प्रतिनिधि, हुसैनाबाद

देवरी ओपी क्षेत्र देवरी मदरसा परिसर मुस्लिम समाज की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता देवरी सीरत कमेटी के अध्यक्ष अफरोज आलम ने की. संचालन सचिव तनवीर अहमद ने किया. बैठक में आगमी मुहर्रम को लेकर आवश्यक मुद्दों पर चर्चा की गयी और सर्वसम्मति मुहर्रम इंतजामिया कमेटी का गठन किया गया, नवगठित कमेटी में अफरोज आलम को सदर बनाया गया, सचिव शेख इरफान, इसके अलावा संरक्षक के रूप में हाफिज खान, निजाम खान, फकरुद्दीन अंसारी को बनाया गया. इसके अलावा शमीम खान,आलमगीर आलम,मोहसिन इदरीसी, मजहरूल इस्लाम, शकील खान, शमशेर खान, सगीर अंसारी, मोहसिन खान, पप्पू खान, शेख इलताफ, अतीक अहमद, सैयद सुहैल, शेख अब्दुल्लाह, जमील अंसारी, सैयद आफन मीर, सैयद कमरान मीर, साजिद खान, वाजिद खान को सक्रिय सदस्य बनाया गया, मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के सदर अफरोज आलम ने कहा की समाज के लोगों ने जो जिम्मेवारी सौंपी है, उसे ईमानदारी पूर्वक निर्वाण करूंगा. बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा की आगमी 26जून को मुहर्रम के जुलूस में डीजे नहीं बजाने का फैसला लिया, साथ ही संकल्प लिया की मुहर्रम का आयोजन पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण रूप से संपन्न किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >