भू-माफिया से संलिप्तता पाये जाने पर होगी कार्रवाई : एसपी

भू-माफिया से संलिप्तता पाये जाने पर होगी कार्रवाई : एसपी

मेदिनीनगर. पलामू जिले में भू – माफिया को खत्म करने के लिए पलामू पुलिस ने एक्शन प्लान तैयार किया है.इसके बाद भू-माफिया में संलिप्त लोगों पर पुलिस की कार्रवाई शुरू होगी.पलामू एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि पलामू जिले में जमीन के मामले में गलत करने वाले लोगों पर पुलिस शिकंजा कसेगी. उन्होंने कहा कि यदि पुलिस विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी का भू माफिया से संलिप्तता पाया जाता है, तो उन पर भी कड़ी कार्रवाई होगी. इस मामले में किसी को बक्शा नहीं जायेगा. एसपी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को जमीन से संबंधित मामले में परेशानी हो, तो पुलिस से शिकायत करें. पुलिस व आम जनों के बीच विश्वास कायम करना है. लोग बेहिचक अपनी शिकायत पुलिस को बता सकते हैं. शिकायत आने के बाद ऐसे मामले में त्वरित कार्रवाई की जायेगी. लोगों को सबसे पहले पुलिस पर विश्वास करना होगा, ताकि आम जनों की समस्या का समाधान किया जा सके. थाना दिवस की शुरुआत की जायेगी, तो ऐसे मामले में जिले के डीसी स्वयं शामिल होंगे, ताकि जमीन की समस्या आने पर त्वरित समाधान किया जा सके. उन्होंने जनता कि समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालय कर्मियों को निर्देश दिया कि जितने भी शिकायत आते हैं. उसका सभी का रिसीविंग संबंधित लोगों को दें, जिस शिकायत पर जो निर्देश दिया जाता है. उसकी कॉपी भी अपने पास रखें. ताकि जरूरत पड़ने पर इस मामले में कार्रवाई की जा सके. प्रत्येक थाना के लिए अलग से रजिस्टर खोला जाये. उसके साथ सभी शिकायत के बारे में इंट्री की जाये. जिस अधिकारी को करवाई के लिए लिखा जाता है. उसके बारे में भी जानकारी रखें, ताकि पूछे जाने पर उसका जवाब मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >