आचार्य सिद्धेश्वर फाउंडेशन सौ टॉपर्स को सम्मानित करेगा

आचार्य सिद्धेश्वर फाउंडेशन सौ टॉपर्स को सम्मानित करेगा

हुसैनाबाद : आचार्य सिद्धेश्वर फाउंडेशन जपला द्वारा हुसैनाबाद अनुमंडल के वर्ष 2020 में मैट्रिक और इंटर में सर्वोत्तम अंक प्राप्त करनेवाले 100 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा. फाउंडेशन के अध्यक्ष अंगद किशोर ने बताया कि अनुमंडल में मैट्रिक परीक्षा 2020 में 01 से 20 तक स्थान प्राप्त टॉपर्स तथा इसके अलावा प्रत्येक हाई स्कूल के प्रथम और द्वितीय टॉपर्स को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा.

साथ ही अनुमंडल के पांच इंटर महाविद्यालय व प्लस टू उच्च विद्यालय के हर संकाय से सर्वोच्च अंक प्राप्त पांच-पांच विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा. इस वर्ष वैसे दस टॉपर्स सम्मानित किये जायेंगे, जो असाधारण प्रतिभा वाले दिव्यांग, अनाथ होंगे.

प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुनील कुमार सिन्हा ने पत्र प्रेषित कर सभी उच्च विद्यालय एवं इंटर व प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापकों, प्राचार्य को सूचित किया है कि उक्त अर्हताधारी विद्यार्थियों की सूची विहित प्रपत्र में 31 अगस्त तक अनिवार्य रूप से निम्नलिखित वाट्स अप नंबर 8540975076, 9334946400 पर प्रेषित कर दें.

मौके पर संरक्षक सह वरिष्ठ अधिवक्ता चन्द्रेश्वर प्रसाद, सचिव आलोक कुमार, कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार अग्रवाल, सदस्य कमलेश कुमार विश्वकर्मा व डॉ अभिषेक कुमार गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे.

post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >