सब-इंस्पेक्टर की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

रांची स्पेशल ब्रांच में पोस्टेड सब-इंस्पेक्टर अनुपम कश्यप की हत्या के मामले में बुधवार को शहर थाना से एक आरोपी को गिरफ्तार कर रांची पुलिस को सौंप दिया.

मेदिनीनगर. रांची स्पेशल ब्रांच में पोस्टेड सब-इंस्पेक्टर अनुपम कश्यप की हत्या के मामले में बुधवार को शहर थाना से एक आरोपी को गिरफ्तार कर रांची पुलिस को सौंप दिया गया है. शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि रांची पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर रांची पुलिस को सौंप दिया गया है. आरोपी भोला प्रसाद सिंह रांची का रहनेवाला है. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि चारपहिया वाहन से वह मेदिनीनगर में घूम रहा है. सूचना के आलोक में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. मालूम हो कि रांची स्पेशल ब्रांच में पोस्टेड सब इंस्पेक्टर अनुपम कश्यप अपने दोस्त की पार्टी से लौट रहे थे. इसी क्रम में आरोपियों ने गोली मार कर उनकी हत्या कर दी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >