अधिवक्ता संघ परिसर में खूब उड़े अबीर गुलाल

अधिवक्ता संघ परिसर में खूब उड़े अबीर गुलाल

होली मिलन समारोह

मेदिनीनगर. पलामू जिला अधिवक्ता संघ कार्यालय परिसर में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ. इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने जमकर होली खेली. अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाया और होली पर्व की शुभकामना दी.संघ के उपाध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी ने कहा कि होली उमंग व खुशी का त्योहार है. प्रत्येक वर्ष संघ द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है. सीनियर अधिवक्ता अखिलेश प्रसाद ने कहा कि होली पर्व के वास्तविक रहस्य को समझते हुए त्योहार मनाने की आवश्यकता है. उन्होंने सभी के जीवन में खुशहाली की कामना किया. होली के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ. व्यास उपेंद्र तिवारी ने फगुआ व होली गीत प्रस्तुत कर अधिवक्ताओं को झूमने पर विवश कर दिया. होली गीत और उड़ते अबीर गुलाल से वातावरण होलीमय हो गया. मौके पर अधिवक्ता केडी सिंह, शशि भूषण दुबे, शिव कुमार तिवारी जय किशोर पाठक, देव कुमार शुक्ला, सुरेंद्र पांडेय,प्रदीप कुमार सिंह, धीरेंद्र कुमार, संजय दुबे, विजय ओझा,चंद्रशेखर तिवारी सहित काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >