दो बाइक की सीधी टक्कर में युवक की मौत

संडा गांव के समीप एनएच 139 पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में 32 वर्षीय शिव पांडेय की मौत हो गयी.

हरिहरगंज. हरिहरगंज से सटे कुटुंबा थाना क्षेत्र के संडा गांव के समीप एनएच 139 पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में 32 वर्षीय शिव पांडेय की मौत हो गयी. मृतक कुटुंबा थाना क्षेत्र के डिहरी गांव का रहने वाला था. मृतक के परिजनों ने बताया कि शिव बाइक से हरिहरगंज से डिहरी अपने घर आ रहा था. विपरीत दिशा से आ रहे गांव के ही एक बाइक सवार ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी. जिससे शिव बाइक समेत सड़क पर जा रहे एक कंटेनर के नीचे आ गया. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए हरिहरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया. उसके बाद सदर अस्पताल औरंगाबाद में भर्ती कराया गया. वहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. वाराणसी ले जाने के क्रम में घायल की मौत हो गयी. मृतक के दो मासूम बच्चे हैं. मृतक घर का इकलौता चिराग था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >