गर्मी और बढ़ते तापमान से आम जनता को बचाने के लिए युद्ध स्तर पर रणनीति तैयार

पलामू प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में हुई बैठक में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान से आम जनता को बचाने के लिए युद्ध स्तर पर रणनीति तैयार की गयी.

खराब चापाकलों को दुरुस्त करने व बंद पड़ी जलमीनारों को चालू करें प्रतिनिधि, मेदिनीनगर: पलामू प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में हुई बैठक में भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान से आम जनता को बचाने के लिए युद्ध स्तर पर रणनीति तैयार की गयी. बैठक में गढ़वा उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा और लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार भी मौजूद रहे. इस दौरान उन्होंने की मौजूदगी में प्रशासनिक अधिकारियों को सार्वजनिक स्थानों पर तुरंत पियाऊ रखवाने, खराब चापाकलों को दुरुस्त करने और बंद पड़ी जलमीनारों को चालू करने का सख्त निर्देश दिया. वहीं संकट की इस घड़ी में हर घर जल योजना को शत-प्रतिशत पूरा करने और प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया . इसके साथ ही, प्रशासन ने जनता के लिए ””””हीट वेव अलर्ट”””” जारी करते हुए अपील की है कि लोग बिना जरूरी काम के घरों से बाहर न निकलें और धूप में जाते समय सिर-चेहरा ढककर रखें तथा सत्तू, आम पन्ना और नींबू पानी जैसे पारंपरिक पेय पदार्थों से खुद को हाइड्रेटेड रखें. रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य रूप से विकसित करें पेयजल की किल्लत को रोकने और भविष्य की सुरक्षा के लिए आयुक्त ने जल संरक्षण को एक जन आंदोलन बनाने की बात कही. उन्होंने जल सहिया के माध्यम से पानी की बर्बादी रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाने, पहाड़ी जल स्रोतों को संरक्षित करने और भूमिगत जल स्तर को बढ़ाने के लिए हर घर व संस्थान में सोक पिट (सोख्ता गड्ढा) तथा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य रूप से विकसित करने की अपील की. जिलों में जलापूर्ति की समस्याओं के तुरंत समाधान के लिए मॉनिटरिंग व्यवस्था और कंट्रोल रूम को और अधिक सक्रिय कर दिया गया है.आयुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी तालमेल से काम करने की हिदायत देते हुए स्पष्ट किया कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य केवल कागजी व्यवस्था करना नहीं बल्कि आमजन को जमीनी राहत देना है, इसलिए पानी से जुड़ी किसी भी शिकायत का निपटारा हर हाल में एक से दो दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >