टहनी काटने में पेड़ से गिरा, ग्रामीण की मौत

टहनी काटने में पेड़ से गिरा, ग्रामीण की मौत

चाईबासा : मझगांव थाना क्षेत्र के पांडुकी गांव में गुरुवार की दोपहर पेड़ पर चढ़कर टहनी काटने के दौरान जमीन पर गिरने से ग्रामीण की मौत हो गयी. मृतक की पहचान गांव के पूर्ण चंद्र गोप के रूप में की गयी. घटना के संबंध में बताया गया कि पूर्णचंद्र के घर से पास साल का बड़ा पेड़ है. उसकी टहनियां बड़ी-बड़ी हो गयी है.

इससे उसके घर को नुकसान पहुंचने की आशंका थी. इसे लेकर गुरुवार को दिन के करीब 12 बजे वह साल के पड़ पर चढ़कर टहनियों को काट रहे थे. इस दौरान पैर फिसलने से जमीन पर गिर गये. उनकी छाती में गंभीर चोट आयी थी. घटना के बाद परिजनों व आसपास के लोग उठाकर मझगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. य

हां उनका प्राथमिक उपचार किया गया. उनकी स्थिति गंभीर होता देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन उसे सदर अस्पताल लाये. यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने बताया कि उनकी छाती में अंदरुनी चोट आयी थी. इसके कारण संभवत: मौत हुई है. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >