अवैध बालू ढुलाई में ट्रैक्टर से कुचल कर छात्र की मौत

रात में मजदूरी कर पढ़ाई कर रहा था नौवीं का छात्र, अमानत नदी से बालू लोड करने के दौरान हुआ हादसा

रात में मजदूरी कर पढ़ाई कर रहा था नौवीं का छात्र, अमानत नदी से बालू लोड करने के दौरान हुआ हादसा तरहसी (पलामू). जिले में बालू का अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी है. बालू माफिया रात के अंधेरे में नदी से बालू का उठाव और ढुलाई करा रहे हैं. इसी अवैध कारोबार के दौरान शनिवार रात तरहसी थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर से दबकर 19 वर्षीय छात्र अमलेश पासवान की मौत हो गयी. मृतक अमलेश पासवान तरहसी थाना क्षेत्र के सुग्गी गांव निवासी बनारसी पासवान का पुत्र था. बताया जाता है कि वह नौवीं कक्षा का छात्र था और पढ़ाई के साथ-साथ रात में मजदूरी कर परिवार की आर्थिक मदद करता था. ग्रामीणों के अनुसार वह अमानत नदी से ट्रैक्टर पर बालू लोड करने का काम करता था. शनिवार रात अमानत नदी से बालू लोड कर ट्रैक्टर से अनलोड करने जा रहा था. इसी दौरान तरहसी-गुरहा मार्ग पर स्थित एसएसएमएस डिग्री कॉलेज के समीप वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया. गिरने के बाद ट्रैक्टर उसे कुचलते हुए आगे बढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल अमलेश को इलाज के लिए तरहसी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच रेफर कर दिया. परिजन उसे लेकर मेदिनीनगर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था. घटना की सूचना मिलते ही सुग्गी गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों के अनुसार दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर सुग्गी गांव के विशाल रजक का बताया जा रहा है. घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भी है. लोगों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से इलाके में बालू का अवैध कारोबार चल रहा है. रात के अंधेरे में अमानत नदी से बड़े पैमाने पर बालू की चोरी की जाती है और अधिक ढुलाई के लिए ट्रैक्टर तेज गति से चलाये जाते हैं. ग्रामीणों का यह भी कहना है कि मजदूरी कर रहे छात्र की मौत के मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है. शाम तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है. रात में मजदूरी कर पढ़ाई कर रहा था नौवीं का छात्र अमानत नदी से बालू लोड करने के दौरान हुआ हादसा प्रतिनिधि, तरहसी जिले में बालू का अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी है. बालू माफिया रात के अंधेरे में नदी से बालू का उठाव और ढुलाई करा रहे हैं. इसी अवैध कारोबार के दौरान शनिवार रात तरहसी थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर से दबकर 19 वर्षीय छात्र अमलेश पासवान की मौत हो गयी. मृतक अमलेश पासवान तरहसी थाना क्षेत्र के सुग्गी गांव निवासी बनारसी पासवान का पुत्र था. बताया जाता है कि वह नौवीं कक्षा का छात्र था और पढ़ाई के साथ-साथ रात में मजदूरी कर परिवार की आर्थिक मदद करता था. ग्रामीणों के अनुसार वह अमानत नदी से ट्रैक्टर पर बालू लोड करने का काम करता था. शनिवार रात अमानत नदी से बालू लोड कर ट्रैक्टर से अनलोड करने जा रहा था. इसी दौरान तरहसी-गुरहा मार्ग पर स्थित एसएसएमएस डिग्री कॉलेज के समीप वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया. गिरने के बाद ट्रैक्टर उसे कुचलते हुए आगे बढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल अमलेश को इलाज के लिए तरहसी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच रेफर कर दिया. परिजन उसे लेकर मेदिनीनगर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था. घटना की सूचना मिलते ही सुग्गी गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों के अनुसार दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर सुग्गी गांव के विशाल रजक का बताया जा रहा है. घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भी है. लोगों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से इलाके में बालू का अवैध कारोबार चल रहा है. रात के अंधेरे में अमानत नदी से बड़े पैमाने पर बालू की चोरी की जाती है और अधिक ढुलाई के लिए ट्रैक्टर तेज गति से चलाये जाते हैं. ग्रामीणों का यह भी कहना है कि मजदूरी कर रहे छात्र की मौत के मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है. शाम तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >