महिला कांस्टेबल बनेंगी थाने की मुंशी

मेदिनीनगर : पलामू में महिला कांस्टेबल अब थाने की मुंशी बनेंगी. प्रयोग के तौर पर इसकी शुरुआत शहर थाना से की जायेगी. यदि यह प्रयोग सफल रहा, तो सभी थानों में महिला कांस्टेबल को मुंशी के रूप में पदस्थापित किया जायेगा.... यह जानकारी पलामू के एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने दी. एसपी श्री सिंह ने […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | July 16, 2013 1:39 PM

मेदिनीनगर : पलामू में महिला कांस्टेबल अब थाने की मुंशी बनेंगी. प्रयोग के तौर पर इसकी शुरुआत शहर थाना से की जायेगी. यदि यह प्रयोग सफल रहा, तो सभी थानों में महिला कांस्टेबल को मुंशी के रूप में पदस्थापित किया जायेगा.

यह जानकारी पलामू के एसपी नरेंद्र कुमार सिंह ने दी. एसपी श्री सिंह ने कहा कि पुलिस आमलोगों के साथ बेहतर तरीके से पेश आये, लोगों के प्रति पुलिस का व्यवहार अच्छा हो, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है. मुंशी का काम काफी महत्वपूर्ण होता है. कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि मुंशी के रूखे व्यवहार के कारण आमलोगों के मन में पुलिस के प्रति गलत संदेश जाता है.

आमतौर पर कार्य के दौरान महिलाओं का व्यवहार बेहतर होता है. वह शालीनता के साथ पेश आती हैं. इसलिए पलामू के थानों में महिला कांस्टेबलों को मुंशी के रूप में पदस्थापित करने का निर्णय लिया गया है.

क्या होगा लाभ

महिला कांस्टेबलों के कार्य दक्षता का मिलेगा लाभ. अभी जो महिला कांस्टेबल हैं,उन्हें या तो यातायात के डय़ूटी में लगाया जाता है, या तो फिर किसी अफसर के फोन डय़ूटी पर. महिला कांस्टेबलों के मुंशी बनने से उनका कार्य अनुभव बढ़ेगा. महिला कांस्टेबलों को कंप्यूटर प्रशिक्षण देकर उन्हे कार्यो में अपडेट भी किया जायेगा. संभवत: पूरे झारखंड में पहली बार पलामू में ही इस तरह का प्रयोग हो रहा है.