वाहन जांच में 43 हजार वसूला जुर्माना

पलामू एसपी रीष्मा रमेशन के निर्देश पर ट्रैफिक प्रभारी समाल अहमद ने शुक्रवार को शहर के छहमुहान चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया.

फोटो 23 डालपीएच- 22 मेदिनीनगर. पलामू एसपी रीष्मा रमेशन के निर्देश पर ट्रैफिक प्रभारी समाल अहमद ने शुक्रवार को शहर के छहमुहान चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान चार पहिया व दोपहिया वाहनों की जांच की गयी. जांच के क्रम में दोपहिया वाहन के कुछ चालक बगैर हेलमेट व लाइसेंस के पकड़े गये. इसमें से नौ दो पहिया वाहन को जब्त किया गया है. जब्त वाहन को शहर थाना परिसर में रखा गया है. जिसे फाइन के लिए जिला परिवहन कार्यालय भेजा गया है. गुरुवार की देर रात में दो मोटरसाइकिल चालक शराब पीकर बाइक चलाते पकड़े गये. इन्हें चालान के लिए भेजा गया है. सभी 16 दोपहिया बाइक से 18,422, एक ई रिक्शा टेंपो सवारी गाड़ी से 2150 रुपया वसूला गया. बाजार में रोड पर बीच रास्ते में जहां-तहां बाइक लगा दी गयी था. उन सभी दोपहिया वाहनों को ऑनलाइन फाइन काटा गया. जिसका फाइन 23 हजार है. अभियान के दौरान 43 हजार 572 रुपया राजस्व की प्राप्ति हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >