हुसैनाबाद में ट्रक से 320 किलो गांजा बरामद, डेढ़ करोड़ से अधिक की खेप जब्त

पलामू जिले के हुसैनाबाद में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है. एक ट्रक से 320 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी खुदरा बाजार में कीमत डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है. पुलिस ने ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है.

नौशाद अहमद की रिपोर्ट

हुसैनाबाद : पलामू जिले की हुसैनाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 320 किलो गांजा बरामद किया है. मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. बरामद गांजा की अंतरराष्ट्रीय नहीं बल्कि खुदरा बाजार में अनुमानित कीमत 1.05 करोड़ रुपये से 1.50 करोड़ रुपये के बीच बतायी जा रही है. वास्तविक कीमत जांच के बाद स्पष्ट होगी.

रविवार को हुसैनाबाद थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ला (आईपीएस) ने बताया कि 25 जुलाई की रात पलामू एसपी कपिल चौधरी को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार की ओर से जपला मार्ग होते हुए एक ट्रक में भारी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है. सूचना के आधार पर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया.

लकड़ी के गुप्त चैंबर में छिपाकर ले जाया जा रहा था गांजा

छापेमारी के दौरान जपला-छतरपुर मुख्य सड़क पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. इसी दौरान यूपी 14 एफटी 6583 नंबर के संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गयी. जांच में ट्रक के डाले में बने लकड़ी के गुप्त चैंबर से प्लास्टिक के 10 बोरों में छिपाकर रखा गया 320 किलो गांजा बरामद किया गया. पुलिस ने मौके से ट्रक चालक राजेश यादव, निवासी मदनपुर गांव, थाना छतरपुर (पलामू), को गिरफ्तार कर लिया.

ड्रग डिटेक्शन किट में गांजा की पुष्टि

एसडीपीओ ने बताया कि मौके पर ड्रग डिटेक्शन किट से जांच करने पर जब्त सामग्री गांजा पायी गयी. बरामद गांजा की गुणवत्ता को देखते हुए इसकी खुदरा बाजार में अनुमानित कीमत ₹1.50 करोड़ से अधिक आंकी जा रही है. हालांकि वास्तविक मूल्य का निर्धारण अनुसंधान के दौरान किया जाएगा. गिरफ्तार चालक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत हुसैनाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में मेदिनीनगर भेज दिया गया है.

इस अभियान में एसडीपीओ दिव्यांश शुक्ला, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार, लाठया पिकेट प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, देवरी ओपी प्रभारी राजू कुमार गुप्ता, एसआई संतोष दास, छात्रधारी कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे.

ये भी पढ़ें...

हजारीबाग में हाईवा वाहनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 'प्रिंस खान K.S.S.' का पर्चा छोड़ फरार हुए अपराधी

JPSC घोटाला: जांच में मुख्य आरोपी की भूमिका पर नए खुलासे, होटल को बनाया था 'सेटिंग' का अड्डा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >