10 बाइक सहित 20 वाहन जब्त

10 बाइक सहित 20 वाहन जब्त

पाटन : नावाजयपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान 10 बाइक और छह चारपहिया व चार टेंपो को पकड़ा गया. इस दौरान थाना प्रभारी साजिद ने वाहन चालकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया.

उन्होंने वाहन चालकों को हेलमेट और मास्क पहनकर वाहन चलाने, वाहन में कागजात व लाइसेंस लेकर चलने को कहा. उन्होंने बताया कि बगैर मास्क पहन कर वाहन चलाते पकड़े जाने पर कार्रवाई की जायेगी. चेकिंग अभियान में थाना प्रभारी साजिद हुसैन,एएसआइ लक्ष्मण यादव सहित कई जवान शामिल थे.

Posted by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >