हरिहरगंज : हरिहरगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को एक पिकअप पर लदे भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया है. यह जानकारी छतरपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शंभु कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.
उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पिकअप से भारी मात्रा में अवैध शराब बिहार की ओर ले जाया जा रहा है. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुल्तानी के समीप एनएच 98 पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस क्रम में एक पिकअप वैन को रोकर जांच की गयी. जांच के क्रम में पिकअप वैन में चोकर के बोरा के नीचे कई पेटी में शराब छुपा कर रखा गया था.
इस मामले में वाहन के चालक खुर्शीद अंसारी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार चालक रांची के कांके थाना क्षेत्र के हरसंडे बोरेया का रहने वाला है. पिकअप वाहन से 120 पेटी देसी शराब बरामद किया गया. बरामद शराब में बुलेट 300 एमएल के 49 कार्टून, कैप्टन 300 एमएल के 40 कार्टून, नाइन 200 एमएल के 30 कार्टून बरामद की गयी है. पिकअप वाहन (जेएच-01 डीपी 1812) को जब्त किया गया है.
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री सिंह ने कहा कि जब्त शराब को बिहार ले जाया जा रहा था. पिकअप चालक के अलावे शराब की तस्करी में शामिल लोगों के बारे में छानबीन की जा रही है. जल्द ही इसमें शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जायेगा. छापामारी दल में एएसआइ देवेंद्र कुमार सिंह, सत्येंद्र सिंह सहित कई पुलिस जवान शामिल थे.
