शोकाकुल परिवारों से मिली विधायक

कोडरमा बाजार : विधायक डॉ नीरा यादव गुरुवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर मृतकों के परिजनों से मिली और उन्हें ढांढस बंधाया. विधायक ने जयनगर निवासी और संघ से जुड़े दिवंगत भाजपा नेता रामकिशुन सिंह के आवास पर पहुंची और उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में सांत्वना दी. वहीं सलैया स्थित […]

कोडरमा बाजार : विधायक डॉ नीरा यादव गुरुवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर मृतकों के परिजनों से मिली और उन्हें ढांढस बंधाया. विधायक ने जयनगर निवासी और संघ से जुड़े दिवंगत भाजपा नेता रामकिशुन सिंह के आवास पर पहुंची और उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में सांत्वना दी.

वहीं सलैया स्थित राजकुमार यादव की मां के आकस्मिक निधन पर विधायक ने उनके आवास पर जाकर शोक संवेदना प्रकट की. इसके अलावे सौंदेडीह निवासी अर्जुन यादव के दिवंगत दादा, बरसोतियाबर के युवा व्यवसायी दिवंगत राजा सिंह के घर पहुंच कर उनके परिजनों को ढांढस बंधाया. इसके अलावे विधायक डॉ नीरा यादव अनंतडीह और लरियाडीह भी पहुंची. शोकाकुल परिजनों से मिल कर शोक संवेदना प्रकट की.

चेन पुलिंग करते दो गिरफ्तार
झुमरीतिलैया. कोडरमा आरपीएफ ने गुरुवार को चेन पुलिंग करते दो व्यक्ति को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरपीएफ प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि कोडरमा-गया रेलखंड के पहाड़पुर स्टेशन पर दो व्यक्ति संतोष कुमार निवासी वजीरगंज गया, मो मोहसिन निवासी फतेहपुर ने दिल्ली जानेवाली पूर्वा एक्सप्रेस की चेन पुलिंग करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >