9914 मतों से जीते कमलेश

मेदिनीनगर : पलामू के हुसैनाबाद सीट पर कमलेश कुमार सिंह ने वापसी की है. पहली बार इस सीट से कमलेश सिंह ने 2005 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव जीता था. 2005 में कमलेश सिंह को 21661 मत मिले थे. जबकि उनके निकटमत प्रतिद्वंद्वी संजय सिंह यादव को 21625 मत मिले थे. 35 […]

मेदिनीनगर : पलामू के हुसैनाबाद सीट पर कमलेश कुमार सिंह ने वापसी की है. पहली बार इस सीट से कमलेश सिंह ने 2005 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव जीता था. 2005 में कमलेश सिंह को 21661 मत मिले थे. जबकि उनके निकटमत प्रतिद्वंद्वी संजय सिंह यादव को 21625 मत मिले थे. 35 मतों के अंदर से श्री सिंह ने पहला चुनाव जीता था.

उसके बाद दो चुनाव हारने के बाद उन्होंने फिर से एक बार फिर से वापसी की है. इस बार श्री सिंह को 41215 मत मिले. जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजय सिंह यादव को 31301 मत मिले है. जबकि पिछले 2014 के चुनाव में बसपा के टिकट पर प्रचंड बहुमत से जीतने वाले कुशवाहा शिवपूजन मेहता को इस चुनाव में 15494 मत मिले. हुसैनाबाद सीट पर एनसीपी प्रत्याशी कमलेश सिंह ने अपनी जीत दर्ज की है. इसकी अाधिकारिक घोषणा करने की प्रक्रिया चल रही थी. समाचार लिखे जाने तक अाधिकारिक घोषणा नहीं हो पायी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >