बेटियां दिखा रहीं अपनी प्रतिभा, झारखंड की बेटी दीप ज्योति केबीसी की हॉट सीट पर

मेदिनीनगर :झारखंड केपलामू की बेटी दीप ज्योति सोमवार व मंगलवार को कौन बनेगा करोड़पति एपिसोड में नजर आयेगी. वह हॉट सीट पर बैठ कर अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देगी. संभवत: वह पलामू की पहली प्रतिभागी होगी, जिसका चयन केबीसी में हुआ है. मेदिनीनगर की बेलवाटिका की रहनेवाली दीपज्योति बीएससी पार्ट -टू की पढ़ाई […]

मेदिनीनगर :झारखंड केपलामू की बेटी दीप ज्योति सोमवार व मंगलवार को कौन बनेगा करोड़पति एपिसोड में नजर आयेगी. वह हॉट सीट पर बैठ कर अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देगी. संभवत: वह पलामू की पहली प्रतिभागी होगी, जिसका चयन केबीसी में हुआ है.

मेदिनीनगर की बेलवाटिका की रहनेवाली दीपज्योति बीएससी पार्ट -टू की पढ़ाई कर रही है. संघर्ष के बीच रहकर दीप ज्योति ने अपनी सफलता की कहानी गढ़ी है.

विपरीत परिस्थितियों में उसकी मां ने उसे शिक्षा-दीक्षा दी. फिलहाल दीप ज्योति बतौर शिक्षिका ब्राइट लैंड स्कूल में पढ़ा रही है. दीप ज्योति की इस उपलब्धि पर पलामूवासियों को गर्व है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >