पलामू : कुआं में मिला 12 साल की बच्ची का शव

पलामू : तरहसी में एक नाबालिग लड़की का शव मिला है. यह शव एक कुआं से बरामद हुआ है. जिस नाबालिग का शव मिला है, वह चार दिन से लापता थी. पांचवें दिन उसका शव बरामद हुआ है. उसकी पहचान तरहसी के गोगदा निवासी राजकुमार शर्मा की बेटी के रूप में हुआ है. बच्ची का […]

पलामू : तरहसी में एक नाबालिग लड़की का शव मिला है. यह शव एक कुआं से बरामद हुआ है. जिस नाबालिग का शव मिला है, वह चार दिन से लापता थी. पांचवें दिन उसका शव बरामद हुआ है. उसकी पहचान तरहसी के गोगदा निवासी राजकुमार शर्मा की बेटी के रूप में हुआ है.

बच्ची का नाम प्रतिमा कुमारी (12) है. बताया जाता है कि मंगलवार 27 अगस्त की सुबह 5 बजे से ही वह लापता थी. शनिवार को उसका शव कुआं में देखा गया. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने प्रतिमा के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >