अरविंद गुप्ता की जीत पर निकला अभिनंदन सह शोभा यात्रा

अरविंद गुप्ता की जीत पर निकला अभिनंदन सह शोभा यात्रा

छतरपुर. निकाय चुनाव 2026 में नगर अध्यक्ष पद के लिए अरविंद गुप्ता को अपार मत से विजयी होने पर शनिवार को नगर क्षेत्र में शोभा यात्रा सह विजय जुलूस निकाला गया. जुलूस के दौरान नगर क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल रहे. मौके पर अरविंद गुप्ता ने नगरवासियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि नगरवासियों के द्वारा जताया प्यार व मतदान से अभिभूत हूं. लोगों का दिया गया भरोसा पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा. सबसे पहला कार्य नागर क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को बहाल किया जायेगा. छतरपुर को सुसज्जित व विकसित करने का संकल्प लेकर कार्य किया जायेगा. क्षेत्र के अंतिम लाभुक तक योजना पहुंचने का कार्य किया जायेगा. उन्होंने कहा कि यह जीत नगर क्षेत्र के एक एक जनता की जीत है. जनता की दिये गये अपार मत ने चुनाव को ऐतिहासिक बना दिया. यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं छतरपुर की जनता का सम्मान है. नगरवासियों से किये गये वादे और संकल्प पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा. विजय जुलूस में आसिफ इकबाल, उपेंद्र गुप्ता, मंजुल गुप्ता, प्रभु साव, जितेंद्र कुमार, चंदन कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >