ससुराल आये युवक की हत्या, कोयल नदी में मिला शव

ससुराल आये युवक की हत्या, कोयल नदी में मिला शव

मेदिनीनगर. चैनपुर थाना क्षेत्र के चेड़ाबार स्थित कोयल नदी से 24 वर्षीय योगेंद्र सिंह का शव पुलिस ने बरामद किया है. मृतक युवक नावाबाजार के करचा गांव का रहने वाला है. वह चेड़ाबार ससुराल अजीत सिंह (ससुर) पत्नी को लेकर परीक्षा दिलाने आया था. परिजनों के अनुसार योगेंद्र रात में घर से बाहर गया था. इसके बाद वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की. लेकिन कुछ पता नहीं चला. शनिवार दोपहर में ग्रामीणों ने उसका शव ससुराल के समीप कोयल नदी में झाड़ी के बीच देखा. उसके गले पर दबाने का निशान मिले हैं. दोपहर एक बजे शव देखे जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच में भेज दिया है.पुलिस मामले में छानबीन कर रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक के साथ मारपीट कर गला दबाकर हत्या की गयी है. मृतक के परिजन द्वारा आवेदन देने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >