बनेंगे ड्रेनेज सिस्टम और चौक चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण

मेदिनीनगर : मेदिनीनगर नगर निगम जल्द ही बदले स्वरूप में नजर आयेगा. शहर के चौक – चौराहों का सौंदर्यीकरण होगा. मुख्य सड़कों के बीच डिवाइडर बनाकर उसमें फूल- पौधे लगाये जायेंगे. साथ ही पूरे शहर में नये ड्रेनेज सिस्टम भी बनाया जायेगा. इन कार्यों के लिए राज्य सरकार ने निगम को 262 करोड़ की योजना […]

मेदिनीनगर : मेदिनीनगर नगर निगम जल्द ही बदले स्वरूप में नजर आयेगा. शहर के चौक – चौराहों का सौंदर्यीकरण होगा. मुख्य सड़कों के बीच डिवाइडर बनाकर उसमें फूल- पौधे लगाये जायेंगे. साथ ही पूरे शहर में नये ड्रेनेज सिस्टम भी बनाया जायेगा. इन कार्यों के लिए राज्य सरकार ने निगम को 262 करोड़ की योजना स्वीकृत कर दी है.

बुधवार को मेयर अरुणा शंकर व डिप्टी मेयर राकेश सिंह उर्फ मंगल सिंह ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी. श्रीमती शंकर ने बताया कि जुलाई माह के अंत तक योजनाओं का टेंडर प्रक्रिया पूरी की जायेगी. उसके बाद कार्य शुरू किया जायेगा. जो राशि निगम क्षेत्र के विकास के लिए खर्च होंगे, उसमें 70 प्रतिशत राशि एशियन डेवलपमेंट बैंक व 30 प्रतिशत राशि झारखंड सरकार देगी.
श्रीमती शंकर ने बताया कि सड़क व ड्रेनेज का टेंडर जुलाई माह के अंत तक निकाला जायेगा. अक्तूबर से पहले कार्य शुरू होने की योजना तय की गयी है. मेयर ने कहा कि निगम के चुनाव के वक्त ही राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मेदिनीनगर शहर के विकास को लेकर जो वादा किया था, उसके अनुरूप कार्य शुरू कर दिया गया है.
जहां पहले शहर में दो चार करोड़ रुपया वार्षिक बजट में खर्च होता था, उस शहर को विकसित करने के लिए रघुवर सरकार एक वर्ष में 350 करोड़ रुपये खर्च करेगी. इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि राज्य सरकार का फोकस मेदिनीनगर शहर को सुंदर, सुव्यवस्थित, सुविधायुक्त बनाने पर है. डिप्टी मेयर श्री सिंह ने कहा कि निगम एक टीम के रूप में काम कर रही है. शहर को एक नया स्वरूप देने के लिए काम किया जा रहा है, ताकि मेदिनीनगर की गिनती स्मार्ट सिटी के रूप में हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >