मेदिनीनगर : .....और कंधे पर लाद कर मरीजों को एंबुलेंस तक पहुंचाया

मेदिनीनगर/नावाबाजार : नावाबाजार प्रखंड का कुंभीखुर्द गांव के सलैयाटीकर टोला में रहनेवाली आदिम जनजाति परहिया के बीच सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची. यहां टीबी से ग्रसित मरीजों का हाल जाना और उन्हें इलाज के लिए विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने लगी. लेकिन, बरसात में कच्ची सड़क पर कीचड़ होने के कारण एंबुलेंस […]

मेदिनीनगर/नावाबाजार : नावाबाजार प्रखंड का कुंभीखुर्द गांव के सलैयाटीकर टोला में रहनेवाली आदिम जनजाति परहिया के बीच सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची. यहां टीबी से ग्रसित मरीजों का हाल जाना और उन्हें इलाज के लिए विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने लगी. लेकिन, बरसात में कच्ची सड़क पर कीचड़ होने के कारण एंबुलेंस टाेला तक नहीं जा सकी. टोला से लगभग एक किलोमीटर दूर एंबुलेंस खड़ी की गयी. इसके बाद परिजनों ने कंधे पर लाद कर रोगियों को एंबुलेंस तक पहुंचाया. तब टीबी रोगियों को विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >