हरिहरगंज : इन दिनों शहरवासी नियमित बिजली नहीं मिलने से परेशान हैं. इस भीषण गर्मी में लोगों को बिजली की सुविधा हरिहरगंज व पीपरा प्रखंड में नहीं मिल रही है. शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है. ऐसे में विभाग का 23 घंटे बिजली देने का दावा पूरी तरह फेल साबित हो रहा है. जिन घरों में इन्वर्टर या जेनरेटर हैं, उन्हें तो कोई फर्क नहीं पड़ता.
बिजली की आंख मिचौनी, 23 घंटे बिजली देने का दावा फेल
हरिहरगंज : इन दिनों शहरवासी नियमित बिजली नहीं मिलने से परेशान हैं. इस भीषण गर्मी में लोगों को बिजली की सुविधा हरिहरगंज व पीपरा प्रखंड में नहीं मिल रही है. शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है. ऐसे में विभाग का 23 घंटे बिजली देने का दावा पूरी तरह […]

लेकिन जिन घरों में पंख बिजली से ही चलते हैं उन्हें बिजली के अभाव में रात को जगना पड़ रहा है. इस ओर किसी पदाधिकारी या जनप्रतिनिधि ने आवाज उठाने की जहमत नहीं ली. बिजली विभाग के अधिकारी से जब इस विषय पर पूछा जाता है तो वो बताते हैं कि काम हो रहा है. जब इसकी शिकायत विभाग से की जाती है तो उनका कहना होता है कि बिजली मिस्त्री नहीं है अभी काम नहीं हो पायेगा.
विभगीय पदाधिकारी व कर्मचारी की लापरवाही का खामियाजा लोगों को इस गर्मी में भुगतना पड़ रहा है. जबकि हरिहरगंज में लगातार 24 घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है. हल्की आंधी व बारिश होते ही बिजली गुल हो जाती है. प्रखंड में बिजली व्यवस्था इतनी चरमरा गयी है कि लोगों का व्यवसाय भी पूरी तरह से ठप पड़ गये हैं. कई बिजली उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो प्रदर्शन किया जायेगा.