मालगाड़ी से ट्रैक्टर टकरायी, कोई हताहत नहीं

हुसैनाबाद : पूर्व मध्य रेलवे के गढ़वा रोड डेहरी आनसोन रेल खंड के मोहम्मदगंज के माली डाली के समीप मानव रहित रेलवे फाटक के पर पार कर रहे बीआर 45 जी-9438 ट्रैक्टर डाउन मालगाड़ी से टकरा गयी. जिसमें ट्रैक्टर चालक बाल -बाल बच गया. वहीं मालगाड़ी दुर्घटना होने से भी बच गयी. आरपीएफ पोस्ट के […]

हुसैनाबाद : पूर्व मध्य रेलवे के गढ़वा रोड डेहरी आनसोन रेल खंड के मोहम्मदगंज के माली डाली के समीप मानव रहित रेलवे फाटक के पर पार कर रहे बीआर 45 जी-9438 ट्रैक्टर डाउन मालगाड़ी से टकरा गयी. जिसमें ट्रैक्टर चालक बाल -बाल बच गया.

वहीं मालगाड़ी दुर्घटना होने से भी बच गयी. आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक एसपी सिंह ने बताया कि मालगाड़ी के इंजन से ट्रैक्टर को धक्का लगने के बाद से चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया. यह घटना मोहम्मदगंज क्षेत्र के माली डाली गांव के समीपहुआ है.

इस मामले में आरपीएफ ने पोस्ट जपला पोस्ट में कांड संख्या- 31/2019 की धारा -153, 174 रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया. साथ ही ट्रैक्टर चालक और मालिक का पता परिवहन विभाग से लगाने की बातकही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >