विहंगम योग का दो दिवसीय कार्यक्रम दो से

मेदिनीनगर : पलामू जिला में सदगुरू सदाफल देव विहंगम योग संत समाज का दो दिवसीय विशेष कार्यक्रम निर्धारित किया गया है. यह कार्यक्रम दो मई से शुरू होगा. इस संबंध में संत समाज के पलामू जिला संयोजक गिरिजा प्रसाद सिंह बताया कि पलामू जिला में ब्रह्मविद्या विहंगम योग के विमल ज्ञान का प्रचार प्रसार तेजी […]

मेदिनीनगर : पलामू जिला में सदगुरू सदाफल देव विहंगम योग संत समाज का दो दिवसीय विशेष कार्यक्रम निर्धारित किया गया है. यह कार्यक्रम दो मई से शुरू होगा. इस संबंध में संत समाज के पलामू जिला संयोजक गिरिजा प्रसाद सिंह बताया कि पलामू जिला में ब्रह्मविद्या विहंगम योग के विमल ज्ञान का प्रचार प्रसार तेजी से चल रहा है.

इसी कड़ी में दो मई को 11 बजे से मेदिनीनगर एवं शाम 4 बजे से पांकी तथा तीन मई को नौडीहा बाजार में विशेष सत्संग गोष्ठी का आयोजन किया गया है.कार्यक्रम की तैयारी तेजी से चल रही है. इस विशेष सत्संग गोष्ठी का कार्यक्रम में अतिथि के रूप में संत समाज के राष्ट्रीय प्रचारक सुखनंदन सिंह सदय,झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राधा कृष्ण सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह एवं प्रदेश महामंत्री ललित कुमार सिंह मुख्य रूप से भाग लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >