नहाय-खाय अनुष्ठान के साथ चैत छठ महापर्व शुरू

मेदिनीनगर : पलामू जिले में चैती छठ महापर्व का चार दिवसीय अनुष्ठान मंगलवार से शुरू हुआ. मंगलवार की सुबह में छठव्रतियों ने नहाय- खाय का अनुष्ठान किया. छठव्रती जलाशय में स्नान करने के बाद भगवान सूर्य की आराधना की. इसके बाद छठव्रतियों ने शुद्धता व पवित्रता का ख्याल रखते हुए अरवा चावल, चने की दाल […]

मेदिनीनगर : पलामू जिले में चैती छठ महापर्व का चार दिवसीय अनुष्ठान मंगलवार से शुरू हुआ. मंगलवार की सुबह में छठव्रतियों ने नहाय- खाय का अनुष्ठान किया. छठव्रती जलाशय में स्नान करने के बाद भगवान सूर्य की आराधना की. इसके बाद छठव्रतियों ने शुद्धता व पवित्रता का ख्याल रखते हुए अरवा चावल, चने की दाल व कद्दू की सब्जी बनायी और भोजन ग्रहण किया.

पूरे दिन छठव्रती भगवान सूर्य के एवं छठी मइया के उपासना में लगे रहे. साथ ही छठ पूजा की तैयारी भी करते रहे. बुधवार छठव्रती पूरे दिन उपवास रहकर शाम में स्नान करने के बाद भक्ति भाव के साथ खरना प्रसाद बनायेंगे. प्रसाद ग्रहण करने के बाद छठी मइया को प्रणाम निवेदित करेंगे.

इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जायेगा. गुरुवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा और छठी मइया की भक्ति भावना के साथ उपासना की जायेगी. शुक्रवार को उदयगामी सूर्य के अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न होगा. इस पर्व को लेकर पलामू जिले के शहरी व ग्रामीण इलाकों के लोग सक्रिय है. हालांकि चैती छठ व्रत करने वालों की संख्या काफी कम है. लेकिन इस पर्व को सफल बनाने में परोक्ष व अपरोक्ष रूप से कई लोग सक्रिय है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >