एनडीए में शामिल हुआ शाही का नवजवान संघर्ष मोर्चा

मेदिनीनगर : विधायक भानु प्रताप शाही की नेतृत्व वाली नवजवान संघर्ष मोर्चा भी एनडीए में शामिल हो गया है. शुक्रवार को रांची में आहूत एनडीए की बैठक में भाग लेने के लिए विधायक श्री शाही को आमंत्रित किया गया था. पर क्षेत्र में रहने के कारण श्री शाही बैठक में भाग नहीं ले सके थे. […]

मेदिनीनगर : विधायक भानु प्रताप शाही की नेतृत्व वाली नवजवान संघर्ष मोर्चा भी एनडीए में शामिल हो गया है. शुक्रवार को रांची में आहूत एनडीए की बैठक में भाग लेने के लिए विधायक श्री शाही को आमंत्रित किया गया था. पर क्षेत्र में रहने के कारण श्री शाही बैठक में भाग नहीं ले सके थे. मोर्चा के प्रतिनिधि ने बैठक में भाग लिया था.

जिसमें यह तय हुआ कि एनडीए में शामिल सभी दल के लोग प्रत्याशी को जीताने के लिए साझा अभियान चलायेंगे. इसकी पुष्टि विधायक श्री शाही ने की है. वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस, झामुमो, नवजवान संघर्ष मोरचा ने संयुक्त प्रत्याशी उतारा था. कामेश्वर बैठा झामुमो प्रत्याशी के रूप में मैदान में थे.

इस चुनाव में विधायक श्री शाही ने मुख्य भूमिका निभाकर पूरी सक्रियता के साथ काम किया था. इस चुनाव में कामेश्वर बैठा को जीत मिली थी. इधर 2014 के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद श्री शाही राजग के करीब हुए. राज्यसभा चुनाव से लेकर अन्य मामलों में वह सरकार के साथ खड़े रहे. इस बीच लोकसभा चुनाव के पहले नवजवान संघर्ष मोरचा भी एनडीए में शामिल हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >