बहन के ससुर ने घर में बुला कर की पिटाई

मेदिनीनगर : पड़वा थाना क्षेत्र के छेछौरी के शिवरतन कुमार मेहता के घर में शादी समारोह है. मंगलवार को वह शादी के लिए कुछ समान की खरीदारी करने मेदिनीनगर गया था. इसी दौरान इसी बीच उसके एक बहनोई के पिता प्रेम महतो का फोन आया कहा कि जितना जल्द हो निमियां आ जाइये, जरूरी बात […]

मेदिनीनगर : पड़वा थाना क्षेत्र के छेछौरी के शिवरतन कुमार मेहता के घर में शादी समारोह है. मंगलवार को वह शादी के लिए कुछ समान की खरीदारी करने मेदिनीनगर गया था. इसी दौरान इसी बीच उसके एक बहनोई के पिता प्रेम महतो का फोन आया कहा कि जितना जल्द हो निमियां आ जाइये, जरूरी बात करनी है. शिवरतन की एक बहन की शादी मेदिनीनगर थाना क्षेत्र के निमियां गांव के प्रेम महतो के पुत्र के साथ हुआ है. शिवरतन का बहनोई बाहर काम करते हैं.

बहनोई के गैर मौजूदगी में उसके बहन को उसके ससुराल वाले प्रताड़ित करते हैं. इस बात को लेकर कुछ दिन पूर्व पंचायती हुई थी. कहीं और कुछ मामला तो नहीं हो गया. यह सोचकर तत्काल शिवरतन निमियां गांव चले गये. आरोप है कि वहां जाने के बाद बहन के ससुर ने अपने पड़ोसियों के मदद से उसके साथ बिना कुछ कहे मारपीट शुरू कर दी.

लोहे के रड से उसे पीटा गया. इस घटना में शिवरतन का सर फट गया है. उसका इलाज सदर अस्पताल में किया गया. किसी तरह शिवरतन अपने भाई शशिकांत वर्मा के साथ वहां से जान बचा कर भागे. मामले में प्रेम महतो, संतोष मेहता, विकास मेहता व तीन अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

स्वास्थ्य शिविर 15 को
मेदिनीनगर : आबादगंज मिशन स्कूल रोड स्थित एसएच हॉस्पिटल में 15 मार्च को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जायेगा. यह जानकारी देते हुए डॉ रोहित पांडेय ने बताया कि सुबह नौ बजे से स्वास्थ्य जांच शिविर शुरू होगा. शिविर में अमेरिका के ख्याति प्राप्त चिकित्सक डॉ हेमंत पांडेय व स्थानीय दंत एवं मुंह रोग विशेष डॉ विनीत कुमार सिंह भाग लेंगे.
शिविर में डायबिटीज, सीटी स्कैन ब्रेन, कैरोटिड डॉपलर,हिमोग्लोबिन सहित अन्य तरह की जांच की व्यवस्था की गयी है. इलाज के िलए रजिस्ट्रेशन का कार्य शुरू हो गया है. रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 13 मार्च निर्धारित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >