पुल निर्माण साइट पर फायरिंग, मुंशी घायल

पांकी (पलामू) : पलामू-चतरा सीमा पर स्थित चाको पुल के पास अपराधियों ने मुंशी ओमप्रकाश सिंह उर्फ बाबू को गोली मारकर घायल कर दिया.ओमप्रकाश पुल निर्माण कार्य का कामकाज देख रहे थे. गोली लगने से ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गये. पांकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के […]

पांकी (पलामू) : पलामू-चतरा सीमा पर स्थित चाको पुल के पास अपराधियों ने मुंशी ओमप्रकाश सिंह उर्फ बाबू को गोली मारकर घायल कर दिया.ओमप्रकाश पुल निर्माण कार्य का कामकाज देख रहे थे. गोली लगने से ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गये. पांकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है.

ओमप्रकाश सिंह पीपराटांड थाना क्षेत्र के पगार खुर्द के रहने वाले हैं. पांकी-चतरा को जोड़ने वाले चाको पुल का निर्माण एके कंस्ट्रक्शन द्वारा किया जा रहा है. गुरुवार को दिन के करीब साढ़े तीन बजे दो बाइक पर सवार अपराधी पुल के पास आकर फायरिंग करने लगे. अपराधियों ने मुंशी ओमप्रकाश सिंह और जितेन्द्र सिंह को लक्ष्य कर फायरिंग की. इसमें जितेन्द्र सिंह बाल-बाल बच गये, जबकि ओमप्रकाश सिंह के सिर में गोली लग गयी.
मौके पर मौजूद मजदूरों के सहयोग से ओमप्रकाश को तत्काल पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया.
पुलिस की छापामारी शुरू : जानकारी मिलते ही पीपराटांड थाना प्रभारी गुलशन भेगरा घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की. अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस छापामारी कर रही है. पुलिस ने कहा कि लेवी के लिए घटना को अंजाम दिया गया है. हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस घटना को अपराधी या किस नक्सली संगठन ने अंजाम दिया है.
एक सप्ताह के दौरान तीसरी वारदात
पिछले एक सप्ताह के दौरान लेवी व रंगदारी मांगे जाने का यह तीसरा मामला है. इसके पूर्व तीन फरवरी की रात नवडीहा थाना क्षेत्र के मननदोहर गांव स्थित पत्थर माइंस में चार पोकलेन को फूंक दिये गये थे. चार फरवरी को मेदिनीनगर के सोना महल से दस लाख रुपये रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया था. अब तक इनमें शामिल लोग पकड़े नहीं गये हैं. इस बीच अपराधियों ने एक और घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे डाली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >