छतरपुर से टीपीसी के तीन उग्रवादी गिरफ्तार

छतरपुर (पलामू) : पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के पलवा जंगल से टीपीसी के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार उग्रवादी राजेश पाल, दुखी पाल, अवधार सिंह के पास से दो बंदूक, गोली, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद किये गये . सोमवार को छतरपुर के डीएसपी शंभू […]

छतरपुर (पलामू) : पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के पलवा जंगल से टीपीसी के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार उग्रवादी राजेश पाल, दुखी पाल, अवधार सिंह के पास से दो बंदूक, गोली, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद किये गये .
सोमवार को छतरपुर के डीएसपी शंभू कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन हथियारबंद लोग जंगल में किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है. इसी सूचना के आधार पर छतरपुर थाना प्रभारी बासुदेव मुंडा ने छापामारी कर तीनों को पकड़ा. पूछताछ के दौरान इन लोगों ने कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है. पुलिस उन बिंदुओं पर कार्रवाई कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >