अपराधमुक्त समाज बनाने के लिए कार्य करें : ज्योतिरीश्वर

मेदिनीनगर : भाजपा किसान मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिरीश्वर सिंह ने सोमवार हुसैनाबाद में डीलर बबलू सिंह की हत्या पर गहरा दुःख व्यक्त किया है. प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने बयान जारी कर कहा है कि आज समाज के अंदर अपराधवृति पनप रही है, इसे रोकने की जरूरत है. लेकिन इसके लिए हम सिर्फ पुलिस […]

मेदिनीनगर : भाजपा किसान मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिरीश्वर सिंह ने सोमवार हुसैनाबाद में डीलर बबलू सिंह की हत्या पर गहरा दुःख व्यक्त किया है. प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने बयान जारी कर कहा है कि आज समाज के अंदर अपराधवृति पनप रही है, इसे रोकने की जरूरत है. लेकिन इसके लिए हम सिर्फ पुलिस के भरोसे बैठे नहीं रह सकते है.
बल्कि सामाजिक स्तर पर भी अपराध के खिलाफ माहौल तैयार करना होगा. किसी भी परिस्थिति में हमलोगों को वैसे लोगों को प्रश्रय नहीं देना होगा, जो अपराधी या अपराधवृत्ति के लोगों को संरक्षण या फिर प्रश्रय देना का काम करते है. जिस दिन इस तरह की सोच आमजनों के मन में विकसित होगी, उस दिन एक बेहतर वातावरण तैयार होने में देर नहीं लगेगी.
क्योंकि इतिहास साक्षी है कि देश और दुनिया के अंदर जो भी बड़े बदलाव हुए हैं, उसमें राजनीति और राजनेताओं की बड़ी भूमिका रही है. इसलिए यह आवश्यक है की इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सभी को सजग और सक्रिय होकर सोचने की जरूरत है. तभी अपराधमुक्त समाज बनेगा. अपराधमुक्त समाज के लिए आमजनों की पहल जरूरी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >