टीवी सीरियल की नायिका के साथ यौन शोषण

मेदिनीनगर : शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप में लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के दिलीप कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. दर्ज मामला में पीड़िता ने कहा है कि वह मुंबई में एक टीवी सीरियल के लिए अभिनय करने के लिए रह रही थी. इसी दौरान आरोपी दिलीप भी वहां चला […]

मेदिनीनगर : शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप में लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के दिलीप कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. दर्ज मामला में पीड़िता ने कहा है कि वह मुंबई में एक टीवी सीरियल के लिए अभिनय करने के लिए रह रही थी.
इसी दौरान आरोपी दिलीप भी वहां चला गया और उसके साथ रहने लगा. महिला थाना प्रभारी दुलर चौड़े ने बताया कि दोनों के बीच पिछले चार-पांच वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की शुरुआत मेदिनीनगर से ही हुई थी.
इसी बीच पीड़िता मुंबई चली गयी. वहां एक टीवी सीरियल के लिए काम कर रही थी. उसी के साथ आरोपी दिलीप रह रहा था. जब पीड़िता उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगी, तो वह शादी से इंकार कर दिया. महिला थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >