16 केजी डोडा के साथ एक गिरफ्तार

पांकी (पलामू) : पांकी पुलिस ने मंगलवार की रात करीब 16 केजी डोडा (अफीम पोस्ता के फल का छिलका) के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति अनुज कुमार यादव पीपराटांड थाना क्षेत्र के तितलंगी का रहने वाला है. थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक अफीम […]

पांकी (पलामू) : पांकी पुलिस ने मंगलवार की रात करीब 16 केजी डोडा (अफीम पोस्ता के फल का छिलका) के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति अनुज कुमार यादव पीपराटांड थाना क्षेत्र के तितलंगी का रहने वाला है. थाना प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक अफीम तस्कर बोरा में कुछ समान लेकर मेदिनीनगर की ओर जा रहा है.
इसी सूचना के आधार पर माड़न के पास पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया. अफीम तस्कर अनुज जैसे ही पुलिस को देखा वह मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास किया. लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे पीछा कर पकड़ लिया. छानबीन के क्रम में उसके बोरा में पोस्ते के फल का छिलका भरा हुआ था जिसे बरामद किया गया. गिरफ्तार अनुज को जेल भेज दिया गया. थाना प्रभारी श्री कुमार ने बताया कि पांकी क्षेत्र में अवैध कारोबार को बंद कराने के लिए पुलिस पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >