तीन सूत्री मांगों को लेकर 108 एंबुलेंस कर्मचारी संघ का चरणबद्ध आंदोलन शुरू

झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारी अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन पर हैं. सम्मान फाउंडेशन एजेंसी द्वारा वेतन भुगतान में देरी और कथित शोषण के विरोध में कर्मी लामबंद हैं.

मेदिनीनगर.  झारखंड में आपातकालीन 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारियों ने तीन सूत्री मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है. पलामू में कार्यरत 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मियों ने बुधवार को एमएमसीएच परिसर में प्रदर्शन किया और अपने मांगों के समर्थन में आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी. कर्मियों ने कहा कि झारखंड प्रदेश 108 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के निर्णय के आलोक में चरणबद्ध आंंदोलन शुरू किया गया है.इस दौरान 19 सितंबर तक सभी कर्मी काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी पर तैनात रहेंगे.

संघ के पलामू जिलाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि आंदोलन करना उनलोगों की मजबूरी है. सम्मान फाउंडेशन एजेंसी के द्वारा एंबुलेंस का संचालन किया जा रहा है.लेकिन एजेंसी उनलोगों के साथ मनमाना रवैया अपना रहे है. छह माह से वेतन का भुगतान लंबित है. उनलोगों का आर्थिक शोषण किया जाता है. कंपनी के मनमानी का विरोध करने वाले कर्मियों को हटा दिया गया है.

पलामू के कर्मी चंदन कुमार को हटा दिया गया है. इस तरह एजेंसी के कार्यशैली व व्यवहार से एंबुलेंस सेवा कर्मी मर्माहत है. सचिव ललन चौधरी ने बताया कि आंदोलन करना उनलोगों की मजबूरी है. वे लोग पुरी इमानदारी व निष्ठा के साथ ड्यूटी करते है. लेकिन एंग्रीमेंट के अनुसार एजेंसी सुविधा नही देती है. चरणबद्ध आंदोलन के तहत 19 सितंबर को सीएस कार्यालय से कैंडिल मार्च निकाला जायेगा. 21 सितंबर को सीएस कार्यालय के समक्ष भिक्षाटन कार्यक्रम होगा.

23 सितंबर को सीएस कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन, 25 सितंबर को एक दिवसीय पूर्ण हड़ताल रहेगा. इस तिथि तक सरकार व विभाग उनकी मांगों को पूरा नही करती है तो 28 सिंतबर से झारखंड के 108 एंबुलेंस सेवा कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे. इस दौरान धरना व विरोध प्रदर्शन किया जायेगा. मौके पर शंभू रविदास, जितेंद्र चौधरी, सतीश, गौरव, राहुल, दिलीप, नारायण सिंह, ओमप्रकाश,संदीप, विनोद सिंह, अमित पासवान सहित कई कर्मी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >