अध्यक्ष पद के 10 व पार्षद पद के 106 अभ्यर्थी मैदान में

अध्यक्ष पद के 10 व पार्षद पद के 106 अभ्यर्थी मैदान में

हरिहरगंज. नगर निकाय चुनाव प्रक्रिया के तहत हरिहरगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए किसी भी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया. इस तरह अध्यक्ष पद के सभी 10 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है. नाम वापसी के दिन शुक्रवार को विभिन्न वार्डों के पार्षद पद के छह अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है. निर्वाची पदाधिकारी बीडीओ परितोष प्रियदर्शी ने बताया कि वार्ड संख्या एक, पांच, सात, आठ से एक-एक अभ्यर्थियों ने नामांकन वापस लिया. इसी तरह वार्ड संख्या 11 से पार्षद पद के अभ्यर्थी पिंकी कुमारी, वार्ड 13 से शाजिया परवीन ने भी अपना वापस ले लिया है. इस तरह नगर पंचायत के सभी 16 वार्डों के पार्षद पद के लिए 106 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में है. शनिवार को उनके बीच चुनाव चिन्ह आवंटित किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >